देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के आईएसबीटी चौक के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने 67 वर्षीय स्वराज सिंह चौहान को टक्कर मार दी…जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय आईएसबीटी पर काफी भीड़ जमा थी। आईएसबीटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बस चालक को हिरासत में लिया। बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वराज सिंह चौहान निवासी ग्राम सवाई तहसील कालसी सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बस चंडीगढ़ की ओर जा रही थी और बुजुर्ग आगे के टायर के नीचे आ गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
छात्रा को रौंदने वाली कार का लगा सुराग, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
23 अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती 19 वर्षीय छात्रा प्रज्ञा सिंह को तेज रफ्तार कार ने सरोवर होटल के पास रौंद दिया। प्रज्ञा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा जो दिल्ली से लौट रही थीं। हादसे के समय उनके साथ उनका 13 साल का भाई भी था…जो सदमे में है।
छात्रा की हालत नाजुक होने के कारण बीते दिन उसका ब्रेन ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने अब कार का सुराग लगाकर पहचान कर ली है…कार रुड़की की निकली और ड्राइवर की जांच जारी है। पुलिस आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करेगी। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि हादसों के बाद सुरक्षा और नियमों के पालन पर विशेष निगरानी जारी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (दुखद) टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: असम में DGP रहे बीडी खर्कवाल का निधन, हल्द्वानी में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी
PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी
उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना
उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष 

