हरिद्वार: हरिद्वार के पवित्र स्थल हर-की-पैड़ी में तीन महिलाएँ आपस में भिड़ गईं। विवाद का कारण था यात्रियों को टीका लगाने को लेकर असहमति।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी हर-की-पैड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों महिलाओं को चौकी लाकर पूछताछ की। पुलिस ने धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत तीनों के खिलाफ चालान किया और चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे विवाद दोहराए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के सख्त रुख के बाद तीनों महिलाओं ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगते हुए आश्वासन दिया कि आगे से किसी भी धार्मिक या सार्वजनिक स्थल पर झगड़ा नहीं करेंगे।
चौकी प्रभारी ने कहा कि हर-की-पैड़ी जैसे पवित्र स्थल पर शांति और अनुशासन बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार का फ़साद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार 
