सितारगंज: राजकीय महाविद्यालय सिसौना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई…जिसमें छात्रा राजविंदर कौर अपनी मांगों को लेकर नाराज़ होकर पेट्रोल लेकर कॉलेज की बिल्डिंग पर चढ़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और छात्रा को समझाने का प्रयास किया…लेकिन राजविंदर कौर नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुई।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मी कालेज की बिल्डिंग पर गईं और सावधानीपूर्वक छात्रा को पकड़कर नीचे उतारा। इस दौरान छात्रा रोते हुए बिल्डिंग से नीचे उतरी।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने कालेज प्राचार्य से नाराज़ छात्रा की वार्ता कराई। छात्रा ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद कॉलेज प्रबंधन अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं कर रहा है…और प्रशासन किसी भी तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (दुखद) टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: असम में DGP रहे बीडी खर्कवाल का निधन, हल्द्वानी में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी
PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी
उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना
उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष 

