रुद्रपुर: उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। महिला का नाम रजिया बेगम है…जो बिना वैध वीजा के गदरपुर क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस और खुफिया एजेंसी की जांच के बाद उसे डिटेन किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रजिया वर्ष 2019 में वैध पासपोर्ट और वीजा के जरिए बांग्लादेश से भारत आई थी। यहां उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से गदरपुर निवासी नाजिम कुरेशी से हुई…जिसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया। रजिया कुछ समय के लिए वापस बांग्लादेश गई, फिर वीजा लेकर दोबारा भारत लौटी।
हालांकि 2020 के बाद उसका वीजा और 2024 में पासपोर्ट की वैधता खत्म हो गई…इसके बावजूद वह भारत में रह रही थी। 2022 से 2025 तक वह हरियाणा में पति के साथ रही…फिर गदरपुर आकर बस गई।
अब पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया है और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दस्तावेजों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार रजिया को 18 अक्टूबर को बांग्लादेश बॉर्डर पर ले जाकर वहां डिपोर्ट किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा 2026 होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त, सीएम धामी के सख्त निर्देश
लालकुआँ : बिंदुखत्ता में दर्दनाक हादसा, सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
उत्तराखंड: यहाँ विधायक के बेटे को बेच दी सरकारी जमीन, पांच भाइयों पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत, सीएम धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड(दुखद खबर): यहाँ फुटबॉल खिलाड़ी की गर्दन में घुसा भाला, मौत !
उत्तराखंड: यहाँ फिर हुआ बड़ा हादसा, ट्रक-कार की टक्कर के बाद पोल से भिड़ा ट्रक
उत्तराखंड: नोएडा की गूंज रुद्रपुर तक, हजारों श्रमिकों का प्रदर्शन शुरू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां हाईवे में जबरदस्त एक्सीडेंट, महिला की मौत, 8 घायल
देहरादून- नैनीताल जिले की SOG में बड़ा फेरबदल 
