पेट्रोल पम्प पर हथियारबंद बदमाशों का धावा,सेल्समैनों से लूट,सीसीटीवी में कैद हुए फरार लुटेरे।
उधमसिंह नगर- उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में खटीमा और किच्छा कोतवाली क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर लूट की घटना से हड़कंप मच गया है किच्छा में हथियार बंद लुटेरों ने कर्मचारियों से करीब 80000 ₹लूट लिए तो वहीं खटीमा में सेल्समैन से लगभग 47000 ₹ की लूट करके फरार हो गए।

हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलते हुए सेल्समैन से 80 हजार रुपये लूट लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर रोड पर स्थित मां फ्यूल्स नामक पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे दो बाइकों पर सवार छह बदमाश पहुंचे। एक-एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दो-दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर पंप पर तैनात सेल्समैन ओवैस और अजय को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने कैश काउंटर से 80 हजार रुपये लूटे और रुद्रपुर की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। चारों ओर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के जल्द खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। उधर, खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट इलाके में भी 6 बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बल पर पेट्रोल पंप सेल्समैन से 47 हजार की नगदी लूट डाली. बदमाशों ने झनकट स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
झनकट स्थित गुरु नानक पेट्रोल पंप स्वामी बलविंदर सिंह की मानें तो बीती 25 अप्रैल की देर रात नानकमत्ता की तरफ से दो बाइकों पर सवार 6 बदमाश उनके पेट्रोल पंप पर आए. जहां उन्होंने तमंचा दिखाकर सेल्समैन से 47 हजार कैश लूट ली. बदमाश महज 42 सेकंड के वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गए।
पेट्रोल पंप स्वामी बलविंदर सिंह की मानें तो सीसीटीवी फुटेज में वेशभूषा से बदमाश उत्तर प्रदेश देहात इलाकों के नजर आ रहे हैं. फिलहाल, खटीमा कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी के अनुसार पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम जुट चुकी है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
