- अपर निजी सचिव भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू
देहरादून। समूह-ग के तहत अपर निजी सचिव के 257 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उधर, उत्तराखंड अधीनस्थ नेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय नर्ती के तहत विभागों का विकल्प भरने का मौका दिया है।
आयोग ने समूह-ग के 257 पदों बर भर्ती के लिए 17 सितंबर को विज्ञापन जारी किया था। विभिन्न विभागों में अपर निजी सचिव, वैियक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। 14 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन के लिए 18 से 21 अक्तूबर के बीच का समय दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की बस्तावित तिथि आठ दिसंबर रखी गई है। परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी को 300, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये गुल्क देय होगा।
उधर, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग न विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय बदों के तहत सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुन्सरिम, रीडर, कार्यालय सहायक तृतीय, सहायक समीक्षा अधिकारी, फोरमैन परिसंपत्ति, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के पदों पर पिछले साल 31 दिसंबर को परीक्षा कराई थी। 20 सितंबर को रिजल्ट जारी करते हुए 26 व 27 सितंबर को
अभिलेख सत्यापन किया जाना है। इससे पहले सभी अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों के लिए ऑनलाइन विकल्प भरना होगा। इसका लिंक आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन वरीयता भरनी होगी। अभ्यर्थी को विकल्प भरने के लिए स्वयं का रोल नंबर व जन्मतिथि अंकित करनी होगी। चयनित अभ्यर्थी को उनके विभागवार ऑनलाइन भरे गए विकल्पों को सबमिट करने के बाद दो प्रतियों में प्रिंट निकालना है।
अभिलेख सत्यापन की तिथि को अभ्यर्थी की ओर से ऑनलाइन भरे गए विकल्प की एक प्रति निकालकर स्वयं हस्ताक्षर करके आयोग कार्यालय में जमा कराना होगा। एक बार विकल्प भरने के बाद उसमें बदलाव नहीं हो सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
