IPL 2024: एक बार फिर आईपीएल में पहाड़ के अनुज रावत के बल्ले की धमक देखने को मिली। आईपीएल के पहले मैच में अनुज रावत ने चेन्नई के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी कर सबका दिल जीत लिया। उनकी बल्लेबाजी से एक बार फिर उत्तराखंड राष्ट्रीय लेवल पर छा गया। इससे पहले उत्तराखंड के रामनगर निवासी अनुज रावत कई बार अपने बल्ले से बड़ा धमाका कर चुके हैं।
IPL 2024 के पहले ही में मैच में RCB के लिए अनुज रावत ने कमाल कर दिया। रामनगर निवासी अनुज रावत ने मुश्किल परिस्थितियों में चेन्नई की शानदार गेंदबाजी का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 48 रनों की पारी खेली। उन्होंने 17 वें सीजन के पहले ही मैच में सुर्खियां बटोर ली। अनुज रावत उस वक्त बल्लेबाजी करने आए जब आरसीबी संकट में घिरी थी और आधी टीम 78 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद युवा बल्लेबाज ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और चेन्नई के गेंदबाजों की रेल बना दी। अनुज रावत ने सबसे ज्यादा तुषार देशपांडे की धुनाई की।
रावत ने 18वें ओवर में गेंदबाजी करने आए तुषार पांडे की गेंद पर 3 छक्के और 1 चौका जड़ते हुए कुल 25 रन बटोरे। ओवर की पहली गेंद वाइड रही जिसके बाद छक्का जड़ा और फिर वाइड के बाद स्ट्राइक दिनेश को थमा दी। दिनेश ने सिंगल लेकर अनुज को मौका दिया और फिर अगली 4 गेंदों पर 2 छक्के और 1 चौका जमा दिया।
अनुज रावत ने 25 गेंदों पर 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस धमाकेदार पारी में रावत ने 4 चौके और 3 छक्के ठोके। दूसरी तरफ, तुषार देशपांडे के लिए सीजन का पहला ही मैच शर्मनाक रहा। देशपांडे ने 4 ओवर में 47 रन लुटाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा,कीमतें बढ़ीं
उत्तराखंड: राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे का शेड्यूल बदला
हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ी जनसभा, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों में जुटे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: इन जिलों में अलर्ट जारी
नैनीताल – संघर्ष से शिखर तक, छात्र संघ अध्यक्ष से कैबिनेट मंत्री बनने तक राम सिंह कैड़ा का सफ़र
देहरादून एयरपोर्ट से रात की उड़ान 1 अप्रैल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और किराया
उत्तराखंड: हाई कोर्ट ने दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक की याचिका खारिज की, जांच में सहयोग करने को कहा
उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब 
