उत्तराखंड – उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपश्वर में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन खाई में गिर गया और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक थाना नंदा नगर घाट में शुक्रवार मध्य रात्रि को कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है।
बताया गया कि रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर दूरभाष से सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक मारुति सुजुकी कार सड़क से करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिर गई है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरण के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। बताया गया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर घाट लाया गया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतकों के नाम:बद्री प्रसाद रतूड़ी पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट उम्र 42 वर्ष।राकेश सती पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जनपद चमोली उम्र 51 वर्ष।ललित प्रसाद पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जनपद चमोली उम्र 57 वर्ष।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 

