अंकिता हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा, आज होगा अंतिम संस्कार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Ankita Murder: अंकिता हत्याकांड के बाद पूरे उत्तराखंड में उबाल है। भाजपा नेता के बेटे के रिसार्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव शनिवार को चीला बैराज से बरामद कर लिया गया। अंकिता को रिसार्ट मालिक पुलकित आर्या ने छह दिन पहले अपने स्टाफ की मदद से जिंदा चीला नहर में फेंक दिया था। शनिवार को एम्स ऋषिकेश के डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एम्स ऋषिकेश के डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। उन्‍होंने अंकिता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अंकिता की प्रोविशनल पीएम रिपोर्ट में
जिसमें मृत्यु से पहले  मारपीट की पुष्टि और डूबने को मृत्यु का कारण बताया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को तीनों आरोपियो की गिरफ्तारी के साथ मामले का हत्याकांड का खुलासा हुआ। इसके बाद से पुलिस अंकिता का शव तलाश रही थी। शनिवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोरों ने चीला बैराज से अंकिता का शव बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

शव की शिनाख्त उसके पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और भाई अजय भंडारी ने की। ऋषिकेश एम्स में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव का अंतिम संस्कार आज श्रीनगर गढ़वाल में किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें