मस्तराम घाट पर नहाने आए दो सगे भाइयों में बड़े भाई की गंगा में डूबने से मौत।
ऋषिकेश-लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्तराम घाट पर नहाने आए दो सगे भाइयों में बड़े भाई की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। मरने वाले भाई की उम्र 16 साल है और उसका नाम अभय भंडारी निवासी देहरादून है। सूचना मिलते ही परिजन भी ऋषिकेश पहुंचे हैं। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि छोटे भाई अखिल भंडारी के साथ अभय भंडारी मस्तराम घाट पर देहरादून से अकेले नहाने के लिए आया था। नहाने के दौरान अभय भंडारी गंगा की गहराई में डूब गया। आसपास के लोगों ने नजारा देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर आई। गोताखोर ने किसी तरह गंगा में डुबकी लगाकर अभय को बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में पुलिस अभय को लेकर ऋषिकेश एम्स पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अभय को मृत घोषित कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
