हल्द्वानी- अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अगले 3 दिनों तक सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है प्रशासन के मुताबिक रविवार से फिर से आवाजाही सुचारू की जाएगी।
दरअसल पिछले दिनों आई भीषण प्राकृतिक आपदा के चलते हल्द्वानी अल्मोड़ा हाईवे भौर्या बैंड, लोहाली, जौरासी के पास हाईवे न सिर्फ ध्वस्त हो गया था बल्कि जगह-जगह पहाड़ी से भूस्खलन होने की वजह से पत्थर भी गिर रहे हैं। जिससे हाईवे पर आवाजाही पर मुश्किल हो रही है। प्रशासन ने युद्ध स्तर पर भारी-भरकम मशीनें लगाने के बाद आवाजाही तो शुरू की लेकिन अभी खतरा कम नहीं हुआ है।
ऐसे में अगले 3 दिनों तक हाईवे को सुरक्षित करने के लिए मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए अगले 3 दिनों तक सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक हाईवे में यातायात पूर्णतया बंद होगा। पहाड़ से मैदान जाने वाले वाहन वाया रानीखेत और वाया क्वारब होते हुए निकलेंगे। इसके अलावा बाहर जाने वाले वाहन भवाली से वाया रामगढ़ होते हुए भेजे जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें 

