नारद जयंती पर हल्द्वानी में पत्रकारों का सम्मान, राष्ट्रनिर्माण में मीडिया की भूमिका पर हुआ मंथन
हल्द्वानी। विश्व संवाद केंद्र उत्तराखंड द्वारा शनिवार को हल्द्वानी में नारद जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं समाज जीवन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 60 से अधिक पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मीडिया की राष्ट्रनिर्माण में भूमिका, समाज जागरण तथा भारतीय चिंतन पर व्यापक चर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम जी, राज्य मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी, उपश्रमायुक्त कमल जोशी, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी, सह विभाग संघ चालक डॉ0 नीलाम्बर भट्ट व वरिष्ठ प्रचारक श्री डालचंद जी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने नारद जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संवाद के माध्यम से ही समाज जागरण का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों का सम्मान करने के साथ-साथ उनसे सकारात्मक संवाद स्थापित करना है। पत्रकारिता केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रनिर्माण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम जी ने कहा कि मीडिया का दायित्व समाज को सही दिशा दिखाने के साथ उसे दर्पण दिखाने का भी है। उन्होंने कहा कि आज विश्व पटल पर भारत की जो निर्णायक भूमिका बन रही है, उसमें मीडिया को भी अपनी सकारात्मक भूमिका तय करनी होगी। पत्रकारिता के माध्यम से समाज की सज्जन शक्ति को आगे लाना तथा समाज के बीच स्वस्थ विमर्श खड़ा करना समय की आवश्यकता है। समाज विशेषकर युवा पीढ़ी की दिशा तय करने व भारत के मूल तत्व को स्थापित करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।
मुख्य अतिथि राज्य मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आदिऋषि नारद विश्व के प्रथम संचारक थे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी पत्रकारिता में नकारात्मकता को अधिक महत्व दिया जाता है, जबकि भारतीय परंपरा सत्य एवं मूल्यों पर आधारित रही है। भारत के इतिहास में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का समन्वय देखने को मिलता है, जबकि पश्चिमी दृष्टिकोण में आदर्शवाद का अभाव दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार के लिए विश्वसनीय, गतिशील एवं भ्रमणशील होना अत्यंत आवश्यक है और ये सभी गुण आदिऋषि नारद से सीखने को मिलते हैं। पत्रकारों को सदैव अपनी आंख और कान खुले रखते हुए नई जानकारियों एवं परिवर्तनों को ग्रहण करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपश्रमायुक्त कमल जोशी ने आयोजन को सार्थक बताते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज हित एवं जनजागरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को राष्ट्रकार्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र बनकोटी ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने किया।
नारद जयंती कार्यक्रम में हल्द्वानी से वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, उधम सिंहनगर से अरविंद कुमार सिंह, नैनीताल से रविंद्र देवलीयाल, टनकपुर से मंयक पंत, अल्मोड़ा से जगदीश जोशी आदि पत्रकारों का समाज, शिक्षा, संस्कृति, साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक डालचंद, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, एरीज के कुलसचिव मोहित जोशी, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश साह, विभाग शारीरिक प्रमुख मदन जलाल, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, नगर संघचालक विवेक कश्यप, नगर प्रचारक प्रभाकर, जिला सह प्रचार प्रमुख भूवन जोशी, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कमलेश त्रिपाठी , जिला संपर्क प्रमुख नंदन सिंह, नगर कार्यवाह प्रकाश पांडे, नगर प्रचार प्रमुख डॉ0 नवीन शर्मा, ज्ञानेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह नयाल, जिला विद्यार्थी प्रमुख नितिन बोरा, सह नगर कार्यवाह तनुज गुप्ता, सह नगर कार्यवाह प्रहलाद सिंह, धीरेश पाण्डेय , आनन्द मेर, आशीष सत्यवली,आनंद मेऱ, अनुज गुप्ता, डॉ0 बी एस कालाकोटी, डॉ. एच एस बिष्ट, मुकेश शर्मा, सुनील भट्ट, अशोक पपनै सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने कहा नगर निकायों मै नागरिकों से स्ट्रीट लाइटों का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा
हल्द्वानी :धर्मांतरण पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चेताया, सख्त कानून है जेल जाएंगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नारद जयंती पर हल्द्वानी में पत्रकारों का सम्मान, राष्ट्रनिर्माण में मीडिया की भूमिका पर हुआ मंथन
उत्तराखंड: अब घर बैठे बनेंगे राशन कार्ड…सरकार ने शुरू की नई ऑनलाइन सुविधा
उत्तराखंड: तेल बचाओ मुहिम के तहत साइकिल से दफ्तर पहुंचे महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी टैक्सी, पूर्व सैनिक की मौत !
हरिद्वार में प्रतीक यादव को दी गई अंतिम विदाई, ‘आई लव पापा’ कार्ड ने किया भावुक
उत्तराखंड: परिवार को दिखाने के बहाने ले गया कार…फिर जो हुआ, मालिक के उड़ गए होश!
उत्तराखंड: मदद की गुहार लेकर पहुंची महिला…जिला प्रशासन ने तुरंत किया ये काम
उत्तराखंड: ओबीसी समुदाय के विकास के लिए सरकार कर रही काम 
