उत्तराखंड: अब घर बैठे बनेंगे राशन कार्ड…सरकार ने शुरू की नई ऑनलाइन सुविधा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। भारत सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम यानी यूआरसीएमएस पोर्टल लागू कर दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत अब लोग घर बैठे नया राशन कार्ड बनवा सकेंगे…साथ ही नाम जोड़ने, हटाने और अन्य संशोधन भी आसानी से कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
Ad

सरकार ने पुराने आरसीएमएस पोर्टल को अपडेट कर नई तकनीक के साथ यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया है…ताकि लोगों को ज्यादा पारदर्शी और आसान सेवाएं मिल सकें।

अब राशन कार्ड बनवाने या संशोधन कराने के लिए लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक आधिकारिक पोर्टल uk.smartpds.nic.in पर जाकर Citizen Login के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द

नए राशन कार्ड के लिए आधार आधारित ओटीपी सत्यापन जरूरी होगा। वहीं पुराने राशन कार्ड में किसी भी बदलाव के लिए मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाला ओटीपी जरूरी होगा।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि नागरिक तहसील और जिला पूर्ति कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार के लिए मिलेंगे 1 करोड़

उन्होंने पुराने राशन कार्ड धारकों से 30 मई से पहले ई-केवाईसी पूरा करने की अपील भी की है। इसके लिए “मेरा ई-केवाईसी” ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नए राशन कार्ड के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, बिजली बिल और गैस बुक समेत जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें