देहरादून: देहरादून में उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ अधिकारी बंशीधर तिवारी ने शनिवार को एक खास पहल करते हुए साइकिल से दफ्तर पहुंचकर बड़ा संदेश दिया।
अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना और एमडीडीए उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी निभा रहे बंशीधर तिवारी सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने आवास से रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे।
यह सिर्फ दफ्तर आने का तरीका नहीं था…बल्कि ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक पहल भी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत अभियान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत सूचना विभाग में हर शनिवार “नो व्हीकल डे” मनाने का फैसला लिया गया है।
बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और साइकिल जैसे विकल्प अपनाने की अपील की है।
एमडीडीए में भी “तेल बचाओ मुहिम” चलाई जा रही है…जिसके तहत ईंधन बचत और सीमित बिजली उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
देहरादून जैसे तेजी से बढ़ते शहर में, जहां ट्रैफिक और प्रदूषण बड़ी चुनौती बन चुके हैं…वहां एक वरिष्ठ अधिकारी का यह कदम लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी 
