पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। क्वीटी से मुनस्यारी जा रही एक टैक्सी हरकोट बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में 70 वर्षीय पूर्व सैनिक नेत्र सिंह राणा की मौत हो गई…जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक टैक्सी संख्या यूके 05-टीए 5586 सुबह मुनस्यारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान हरकोट बैंड के पास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पांगती मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ…वहां सड़क किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। मौके पर न क्रश बैरियर लगे थे और न ही मजबूत पैरापिट बनाए गए थे।
लोगों का कहना है कि अगर सड़क पर सुरक्षा बैरियर होते…तो वाहन खाई में गिरने से बच सकता था। हादसे के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
