नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती
धर्मांतरण पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चेताया, सख्त कानून है जेल जाएंगे
उधम सिंह नगर: नानकमत्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तराई में धर्मांतरण कराने और करने वालों स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों की जगह सलाखों के पीछे है ,हमारी सरकार ने धर्मांतरण पर कठोर कानून लागू किया हुआ है।
श्री धामी ने तराई में धर्मांतरण की खबरों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को सख्त कारवाई करने के लिए कहा।उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में तराई क्षेत्र में थारू बुक्सा राय सिखो में ईसाई मिशनरियों की सक्रियता बढ़ी हुई है और धर्मांतरण के लिए जनजाति क्षेत्र में प्रार्थना सभाएं की जा रही है।
सीएम धामी ने कहा कि श्री नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, जहां गुरुओं का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, वहां महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक नहीं थे, बल्कि भारत की आन, बान और स्वाभिमान के अमर प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी गाथा है, जो आज भी हर भारतीय को ऊर्जा और गौरव से भर देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने थारू समाज की परंपराओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली को उत्तराखंड की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और समग्र विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, वन धन योजना, जनजातीय विकास मिशन और अन्य योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी जनजातीय समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अटल आवास योजना के अंतर्गत आय सीमा को व्यावहारिक बनाया गया है तथा आवास निर्माण सहायता बढ़ाई गई है। उधम सिंह नगर में इस योजना के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से भी बड़ी संख्या में जनजातीय परिवार लाभान्वित हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों और आईटीआई संस्थानों के विकास के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। खटीमा में बालिका छात्रावास के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि बाजपुर में 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विद्यालय एवं छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। गदरपुर में 100 बेड का छात्रावास भी बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पूर्व नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
कार्यक्रम में विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा,जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा,दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, आदि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में बवाल, तीन नेताओं को नोटिस जारी
हल्द्वानी में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लगा लोक कल्याण मेला, स्ट्रीट वेंडरों को मिली अहम जानकारी
उत्तराखंड: कल भारी बारिश के अलर्ट के चलते इस जिले में छुट्टी घोषित
हल्द्वानी में सुधारने को तैयार नहीं लोग, नगर निगम ने जारी की अंतिम चेतावनी
देहरादून :(बड़ी खबर) कल से खुलेंगे स्कूल, आया नया TIME TABLE
हल्द्वानी: मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौला नदी और बरसाती नालों के किनारे अलर्ट
उत्तराखंड को मिली 7000 करोड़ की बड़ी सौगात! सड़क नेटवर्क बदलने जा रही हैं ये मेगा परियोजनाएं
4 जुलाई से फिर जनता के बीच उतरेंगे अधिकारी! धामी सरकार का बड़ा फैसला, घर के पास ही होंगे काम
नैनीताल की सड़क पर फूटा आयुक्त का गुस्सा, अधिकारियों से मांगा जवाब
देहरादून :(बड़ी खबर) एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार 
