मीडिया 11 ने की शानदार वापसी, सीरीज 2-2 से बराबर
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गोलापार में आज मीडिया 11 और प्राधिकरण 11 के बीच खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में मीडिया 11 ने शानदार जीत दर्ज कर पांच मैचों की श्रृंखला को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। अब सीरीज का फैसला फाइनल मुकाबले में होगा।
आज सुबह खेले गए मुकाबले में मीडिया 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से हर्ष रावत ने शानदार 42 रन, अंकित साह ने 26 रन तथा राखेश रावत ने 20 रनों की उपयोगी पारी खेली। निर्धारित 20 ओवर में मीडिया 11 ने प्राधिकरण 11 के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा।
प्राधिकरण 11 की ओर से कप्तान ए.पी. बाजपेई, समीर, प्रदीप और शिवम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्राधिकरण 11 की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में मीडिया 11 के गेंदबाज राधे ने विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। इसके बाद हर्ष रावत और अंकित साह की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने प्राधिकरण 11 की बल्लेबाजी पूरी तरह बैकफुट पर नजर आई।
प्राधिकरण 11 की ओर से अभिषेक ने 37 रन, कुलदीप ने 16 रन और प्रदीप ने 11 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
मीडिया 11 की ओर से हर्ष रावत और अंकित साह ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि राधे ने दो विकेट हासिल किए। मीडिया 11 ने यह मुकाबला 23 रनों से जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया। अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां सीरीज विजेता का फैसला होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
