फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बनाई खास पहचान
देहरादून/फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी वर्ष 2026 की प्रारंभिक सूची में उत्तराखंड के पांच जिलाधिकारियों ने अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के मूल्यांकन के बाद जारी की गई “टॉप 100 बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स 2026” की सूची में रनैनीताल के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित प्रदेश के पांच डीएम को स्थान मिला है।
इस सूची में ललित मोहन रयाल, नितिन सिंह भदौरिया, प्रशांत आर्य, मयूर दीक्षित और विशाल मिश्रा भी शामिल हैं।
विशेष बात यह है किनैनीताल जिलाधिकारी रयाल ने न केवल देश के शीर्ष 100 जिलाधिकारियों में जगह बनाई, बल्कि उत्तराखंड के शीर्ष पांच जिलाधिकारियों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसे जनपद के लिए गौरव और सम्मान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस मूल्यांकन में अधिकारियों के प्रशासनिक नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार, पारदर्शिता, आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसंपर्क जैसे विभिन्न मानकों को आधार बनाया गया। प्रारंभिक सूची में चयनित लगभग 100 जिलाधिकारी और डिप्टी कमिश्नरों में से अब शीर्ष 25 अधिकारियों का अंतिम चयन किया जाएगा। अंतिम सूची फेम इंडिया मैगजीन के जून 2026 अंक में प्रकाशित होगी।
उत्तराखंड के इन अधिकारियों की उपलब्धि को प्रदेश की प्रशासनिक कार्यशैली और बेहतर सुशासन का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। वहीं नैनीताल में जिलाधिकारी रयाल की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इसे जनपद के लिए गर्व का क्षण बताया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी 
