हल्द्वानी। जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी नैनीताल से जंगलों में लगने वाली आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हर साल गर्मियों में जिले के पर्वतीय इलाकों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ जाती हैं…जिससे जंगलों, वन्यजीवों, पर्यावरण और ग्रामीणों की आजीविका को भारी नुकसान होता है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सरकार वनाग्नि रोकने के दावे तो करती है…लेकिन जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
कांग्रेस ने मांग की कि वनाग्नि से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। जंगलों को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारी तय की जाए और जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में जंगलों के भीतर मौजूद तालाबों और जल स्रोतों को भरवाने, वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की भी मांग उठाई गई।
इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वनाग्नि जैसी गंभीर समस्या को लेकर सरकार संवेदनशील नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने से केवल पेड़ ही नहीं जलते…बल्कि पर्यावरण और जैव विविधता को भी भारी नुकसान होता है।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण और जनता के हितों के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी 
