हल्द्वानी – देर रात पिथौरागढ़ से आए दो युवक गौलापार में रामबाग चौराहे के पास बुधवार रात एक ट्रेक्टर ट्रॉली से तेज़ रफ़्तार स्कूटी के साथ टकरा गए, जिससे दोपहिया सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों धारचूला पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी रमेश सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह व सावन सिंह पुत्र राजेश सिंह किसी काम से हल्द्वानी आए थे। वे बुधवार रात किसी काम से स्कूटी पर गौलापार जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी संख्या सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई विरेन्द्र चंद ने बताया कि आसपास के लोगों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दोनों की मौत हो चुकी है। कोतवाल ने बताया कि दोनों युवकों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उनके परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें 

