उत्तराखंड- यहां प्रेमी युगल ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, बहन के कमरे पर पहुंचने पर हुआ खुलासा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून के भगवानपुर इलाके में नैनीताल निवासी एक प्रेमी युगल ने सिसौना गांव में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल का शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती की बड़ी बहन भगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है।

जानकारी के मुताबिक नैनीताल के ग्राम नेथाना निवासी त्रिलोकी अपनी छोटी बहन राधिका के साथ भगवानपुर के सिसौना गांव में किराए में रहती थी। दोनों बहने यहां रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। बुधवार की सुबह बड़ी बहन त्रिलोकी ड्यूटी पर गई, जबकि छोटी बहन राधिका नहीं गई, जब शाम को बड़ी बहन वापस कमरे में लौटी तो दरवाजा बंद था काफी देर तक दरवाजा बंद होने के बाद बड़ी बहन ने काफी खटखटाया जब कोई जवाब नहीं मिला, तो अनहोनी की आशंका के चलते उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

उसने देखा उसकी बहन राधिका और एक युवक का शव खिड़की के ग्रिल में फांसी का फंदा लगाकर झूल रहा है। यह देख त्रिलोकी ने शोर मचाया आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा और शिनाख्त की तो, त्रिलोकी ने युवक की पहचान गणेश निवासी मेवाड़ी ककोड़ थाना मुक्तेश्वर नैनीताल के रूप में की है। पूछताछ में पता चला है कि युवक उनके पास के ही गांव में रहता था और दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प

वही मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने तलाशी ली तो कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, फिलहाल पुलिस पूरी विनीता से मामले की छानबीन कर रही है फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि दोनों प्रेमी युगल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया??

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें