देहरादून- केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाई है। सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पांच और डीजल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा।
उत्तराखंड सरकार देगी दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत केंद्र सरकार के फैसले के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेशवासियों को पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल के दामों में सात रुपये की कमी की जाएगी। नए दाम गुरुवार चार नवंबर से लागू होंगे। कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर हैं।
प्रदेश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चल रहा है। कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी देहरादून में 106.05 प्रति लीटर प्रेट्रोल बिक रहा है। वहीं, हरिद्वार में पेट्रोल 105.13 और डीजल 98.58 व उत्तरकाशी में पेट्रोल 107.10 व डीजल 100.85 प्रति लीटर पर बिक रहा है। केंद्र की ओर से दाम कम होने के बाद आम जनता को कुछ राहत मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम
उत्तराखंड: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों के साथ हुआ हादसा, कार खाई में गिरी
उत्तराखंड: एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश के बाद भू-माफिया से मुक्त हुई गरीब महिला की 25 नाली भूमि, महिला ने जताया आभार
उत्तराखंड :(दुखद) बेकाबू टैंकर ने छात्रों को कुचला, एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर
उत्तराखंड: सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए खुशखबरी! अब गांव-गांव तक पहुंचेगी एनसीसी 
