Ramnagar crime News- विगत कुछ सालों से उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ से आ गई है। अब छोटी दीवाली के दिन रामनगर के मालधन गांव में एक युवक ने पड़ोसी की पाटल से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने खून से लथपथ शव पड़ोसी की झोपड़ी से बरामद किया। मृतक एक हाथ से दिव्यांग है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के किशनपुर निवासी 45 वर्षीय वीर सिंह पुत्र चेतराम मालधन के आनंदनगर में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को वीर सिंह पड़ोसी अमर सिंह के घर गया था, जहां उनमें विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अमर सिंह ने वीर सिंह के गले पर पाटल से वार उसकी हत्या कर दी।
हत्याकांड के समय आरोपी की पत्नी भी मौके पर ही थी। जिसके बाद वह पत्नी के साथ फरार हो गया। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि सूचना पर मालधन व रामनगर से पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त पाटल भी बरामद कर लिया है। आरोपी अमर सिंह पर हत्या का संदेह है। पुलिस जांच कर रही है।
आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध हो सकते हैं। पुलिस इस पहलू के साथ ही जमीन विवाद पर भी जांच कर रही है। मृतक का बड़ा लड़का जयदेव मजदूरी करता है, जबकि छोटा लड़का टेलर है। हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 
