हल्द्वानी। सत्र शुरू होते ही शहर के कुछ निजी स्कूलों की कॉपियों और किताबों को लेकर मनमानी शुरू हो जाती है। इससे अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। कभी एनसीईआरटी के अलावा निजी पब्लिकेशन की किताबें तो कभी महंगी कॉपियां मंगाकर परेशान किया जाता है।
निजी स्कूलों में शिक्षा तेजी से महंगी होती जा रही है। नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही अभिभावक पर एडमिशन खर्च, एनुअल फीस के अलावा महंगी कॉपी-किताबों और ड्रेस का बोझ पड़ता है। अभिभावक सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब कुछ स्कूल संचालक कॉपी-किताबों और ड्रेस के लिए दुकानदार निर्धारित कर देते हैं।

ऐसे में किसी अन्य बुक सेलर के वहां, वही किताबें : और कॉपियां महंगे दामों पर खरीदनी पड़ती हैं। नियमों के तहत एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई होनी चाहिए। बीईओ तारा सिंह ने बताया कि निजी स्कूलों को बुक सेलर निर्धारित करने का कोई अधिकार नहीं है। यदि कोई स्कूल बुक सेलर निर्धारित करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल की वेबसाइट चेक कर लें
निजी विद्यालयों ने नर्सरी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही अन्य कक्षाओं में भी प्रवेश होंगे। अभिभावकों इन दिनों शहर के प्राइवेट स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में वह किसी भी विद्यालय में प्रवेश से पहले उस स्कूल में लागू पुस्तकों के मूल्य की सूची विद्यालय की वेबसाइट पर चेक कर लें। बीईओ तारा सिंह ने शहर के सभी निजी स्कूलों को विद्यालय में लागू पुस्तकों के रेट विद्यालय की वेबसाइट पर डालने के निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
