हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हरिद्वार। शासन ने हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी काजिम रजा को उनके पद से हटाते हुए खनन निदेशालय से संबद्ध कर दिया है। उनकी जगह अमित गौरव को हरिद्वार जिले का प्रभार सौंपा गया है।
काजिम रजा पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रहे थे। हाल ही में एक यूकेडी नेता के साथ उनकी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा। इसके अलावा एक पत्रकार के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर भी उनकी कार्यशैली सवालों के घेरे में आई थी।
खनन विभाग से जुड़े मामलों में भी उन पर मिट्टी के खनन को लेकर कथित साठगांठ और अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार उठ रहे विवादों के बीच शासन ने यह प्रशासनिक निर्णय लिया है।
शासन के आदेश के अनुसार काजिम रजा को खनन निदेशालय से अटैच कर दिया गया है, जबकि अमित गौरव को हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। शासन के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
