अगस्त्यमुनि– अगस्त्यमुनि के चौण्ड गाँव की अक्षिता भट्ट ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर मार्केटिंग इंस्पेक्टर बनी। इस बेटी की सफलता पर उनके पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अगस्त्यमुनि में जन्मी अक्षिता भट्ट ने ब्लूमिंग बड्स स्कूल अगस्त्यमुनि से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर एसजीआरआर देहरादून से इंटरमीडिएट और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर (राजस्थान) से एमएससी (जेआरएफ) करते समय नेट क्वालीफाई भी किया है।
अपने पहले प्रयास में लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। अक्षिता की मां श्रीमती उमा भट्ट आजीविका के रीप मिशन में देहरादून में कार्यरत हैं और पिता नीलकंठ भट्ट देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार है। मूल रूप से चौंड अगस्त्यमुनि निवासी अक्षिता भट्ट के दादाजी चक्रधर प्रसाद भट्ट सहायक विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
धामी सरकार का युवाओं को तोहफा! 1818 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भेजा गया प्रस्ताव
खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित
सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, सीएम धामी ने दिए भुगतान के निर्देश
सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश
नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील
देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा 
