उत्तराखंड में कोरोनावायरस( corona virus) के प्रकोप को नियंत्रण में करने के लिए सरकार लगातार हर संभव प्रयास कर रही है तबलीगी जमात से जुड़े लोगों पर कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए हाल ही में डीजीपी (Uttarakhand Police) द्वारा स्वयं सामने आने की अपील की थी साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर तबलीगी जमात से जुड़े जमात के लोगों ने स्वयं प्रशासन को इसकी इत्तला नहीं दी तो वायरस फैलने की दशा में हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा तक दर्ज होगा।
Lockdown के आगे बेबस तीन बेटे, और मां को पड़ोसी ने दी मुखाग्नि..
जिसके बाद से प्रदेश के कई हिस्सों से जमात से जुड़े लोगों ने प्रशासन को स्वयं सूचना दी। कई जमात के लोगों ने आत्मसमर्पण किया, इस बीच पुलिस को सूचना न देने पर पांच जमातियो पर मुकदमे दर्ज हुए हैं। साथ ही 12 जमातियों की तलाश भी जारी है।
दरअसल प्रदेश में 1 जनवरी के बाद से प्रदेश में कुल 1493 जमाती चिन्हित किए गए हैं जिसमें से 1481 क्वॉरेंटाइन (quarantine) में है लेकिन 12 जमाती अभी भी गायब हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार (Ashok Kumar IPS) ने बताया हरिद्वार में गुरुवार को 3 लोगों पर हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज किए गए हैं इस तरह प्रदेश में अभी तक 4 मामलों में 5 लोगों पर अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। इसके अलावा प्रदेश में लॉक डाउन (lockdown) का उल्लंघन करने वाले 1155 अभियोग में 4692 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, साथ ही 64 लाख का जुर्माना वसूला गया है और 27000 कॉन्ट्रैक्ट ट्रेस किए जा चुके हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे
नैनीताल: जिले विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश
रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन 
