इंजीनियरिंग कार्य के चलते काठगोदाम-जम्मूतवी सहित 6 ट्रेनें जून तक रद्द, अवधि बढ़ी
गोरखपुर। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल में ब्रिज संख्या 17, 163, 137 एवं 232 पर चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के चलते पूर्व में निरस्त की गई कई ट्रेनों के रद्द रहने की अवधि को रेलवे प्रशासन ने बढ़ा दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे ट्रैक व पुलों पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
रेलवे के मुताबिक काठगोदाम से चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस अब 02 जून 2026 तक निरस्त रहेगी, जबकि 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई 2026 तक रद्द रहेगी। इसी तरह 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस 02 जून 2026 तक और 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 01 जून 2026 तक निरस्त रहेगी। वहीं 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई 2026 तक तथा 14612 श्री माता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई 2026 तक रद्द रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय 
