हल्द्वानी: तेज रफ्तार बुलेट ने ली काश्तकार की जान, टक्कर मारकर चालक हुआ फरार
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में बुलेट बाइक की टक्कर से काश्तकार इतवारी लाल की मौत। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी।
हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा रोड पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने पैदल जा रहे एक काश्तकार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय इतवारी लाल के रूप में हुई है। वे मूल रूप से पीलीभीत के नौगांव कल्याणपुर के निवासी थे और वर्तमान में हल्द्वानी में अपने भतीजे के साथ किराए पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। मंगलवार को जब वे किसी काम से पैदल बाजार की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें कुचल दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इतवारी लाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद चालक बाइक समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
इतवारी लाल के भतीजे सर्वेश कुमार ने बताया कि जब वे उन्हें लेकर ऋषिकेश जा रहे थे, तभी बिजनौर के नगीना के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुखानी एसओ सुशील जोशी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलते ही फरार बुलेट चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
