श्रीनगर: पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को छिन लिया। यूपी निवासी विनोद की 31 वर्षीय पत्नी शिखा और उनके 32 सप्ताह के अजन्मे बच्चे की मौत उस समय हो गई…जब समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम 7 बजे शिखा खाना बना रही थीं तभी अचानक कमरे से चीख-पुकार की आवाजें आईं। पड़ोस के दुकानदार शीशपाल भंडारी की मदद से शिखा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी ले जाया गया। शिखा पहुंचने तक होश में थीं और बातचीत भी कर रही थीं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की सलाह दी।
विडंबना यह रही कि अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस खड़ी थी…लेकिन प्रशासन ने कहा कि चालक छुट्टी पर हैं और गाड़ी का स्टेयरिंग खराब है। मदद के लिए आगे आए शीशपाल की पेशकश को भी अनसुना कर दिया गया।
करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद रात 9 बजे 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची…लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। श्रीनगर ले जाते समय शिखा और उनका अजन्मा बच्चा दोनों की मौत हो गई।
इस घटना ने पहाड़ों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है। अस्पताल प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता ने कहा कि महिला का अत्यधिक रक्तस्राव घर पर सीढ़ियों से गिरने के कारण शुरू हुआ था। अस्पताल में भी एम्बुलेंस चालक की अनुपस्थिति ने दो जिंदगियों को छीन लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
