उत्तराखंड : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बना अवैध मदरसा धामी सरकार के बुल्डोजर ने ध्वस्त किया
उधम सिंह नगर , जिले में सरकारीभूमि पर बने अवैध मदरसों और अवैध मजारों के खिलाफ धामी सरकार का बुलडोजर की गर्जना जारी है। जिला प्रशासन ने तड़के कार्रवाई करके एक अवैध मदरसे को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक अल्जनीयातुल हुसैनिया , कुरैया ग्राम रुद्रपुर में अवैध मदरसा सरकारी भूमि पर कब्जा करके बनाया गया था।
कुछ पहले जिला प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों के सर्वे के दौरान ये मामला प्रकाश में आया था,प्रशासन द्वारा इसपर नोटिस चस्पा कर भूमि संबंधी दस्तावेज दिखाने को बोला था। कुछ दिन पहले इस अवैध मदरसे को सील किया गया क्योंकि ये बिना मान्यता के चल रहा था। नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर आज तड़के इसे ध्वस्त कर दिया गया।
इस अवैध मदरसे ने करीब 4 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। एडीएम नजूल पंकज उपाध्याय ने बताया कि शासन ने इस प्रकरण की जांचपड़ताल करने के लिए कहा था जिसमें इसके सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की और बिना मान्यता चलने की बात सामने आई थी। इसे पहले नोटिस दिया गया और 30 अप्रैल को नोटिस मियाद खत्म होने के बाद आज इसे अतिक्रमण मुक्त करते हुए भूमि प्रशासन ने अपने कब्जे में ले ली है।
ध्वस्तीकरण के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
