आंचल के दामों में 4 मई से 2रूपये प्रति लीटर दूध में वृद्धि
लालकुआ नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ ने आंचल दूध के दामों में वृद्धि की है. मदर डेयरी व अमूल डेयरी द्वारा पिछले दिनों दुग्ध की दरो में वृद्धि के बाद नैनीताल दूग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने भी आंचल बाजार दरों में वृद्धि की है. उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले दूध आंचल दूध दरो में 4 मई से प्रति लीटर ₹2 की बढ़ोतरी कर दी गई.
बढ़े दामों के अनुसार ₹66 का स्टैंडर्ड दूध अब ग्राहकों को ₹68 में मिलेगा तथा आधा लीटर वाला दूध का पैकेट 29 रूपये वाला 30 रुपए का मिलेगा . इसके अलावा गाय के दूध पर भी ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.तथा घी के दामों में 20 रुपए प्रतिलीटर , 10 रूपये खोया एवं मक्खन में 20 रूपये की वृद्धि की गई है
नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया बाजारों में मदर डेयरी और अमूल के दूध के बढ़े कीमत के बाद आंचल दूध के दाम में वृद्धि की गई है. नैनीताल दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष बोरा ने बताया लालकुआं आंचल डेरी में अति आधुनिक नई तकनीकी से नए दूध प्लांट की स्थापना की जा रही है, जहां प्लांट की कैपेसिटी रोजाना एक लाख 50 हजार लीटर से अधिक दूध पैकेजिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
उत्तराखंड सरकार का अपना ब्रांड आंचल दूध है जिसकी पूरे प्रदेश में अधिक डिमांड है. नैनीताल दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ द्वारा रोजाना एक लाख लीटर से अधिक का बाजारों में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की खपत की जाती है. तथा जनपद नैनीताल की दुग्ध समितियों से रोजाना 1 लाख 35 हजार लीटर दूध दुग्ध संघ में आता है ऐसे में दूध के दामों में वृद्धि से दुग्ध उत्पादको को भी फायदा मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के खपत बढ़ोत्तरी के कारण राष्ट्रीय स्तर के सभी कंपनियों ने दूध के दामों में वृद्धि की है नैनीताल दुग्ध संघ प्रदेश का अग्रणीय दुग्ध संघ है जिस कारण प्रदेश में दुग्ध उत्पादको को सबसे अधिक दूध मूल्य भुगतान किया जा है श्री बोरा ने बताया कि दुग्ध उत्पादको के आर्थिक हितों को देखते हुए शीघ्र ही उत्पादको के आर्थिक हितों में दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा निर्देशन में कई बड़े निर्णय लिए जाने है जिसमें दूध खरीद मूल्य वृद्धि भी सम्मिलित है


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन
उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस 
