उत्तराखंड : बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू, 28 प्रतिभागी लेंगे स्वरोजगार की सीख

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (नैनीताल ): रोजगार की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी, नैनीताल द्वारा 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन कुंवरपुर, गौलापार स्थित आरसेटी परिसर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह मेहरा, आरसेटी निदेशक ,अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल, एफएलसी काउंसलर सुरेश कुमार बिष्टतथा मास्टर ट्रेनर हरीश सिंह सजवाण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगा चारधाम यात्रा पंजीकरण, नहीं लगेगा कोई शुल्क

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 28 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं…,जिनमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए तैयार करना है।

मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह मेहरा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि कृषि कार्य को वैज्ञानिक और प्राकृतिक पद्धति से किया जाए तो कम भूमि में भी अधिक उत्पादन संभव है। उन्होंने उत्तराखंड की प्रसिद्ध “मशरूम गर्ल” दिव्या रावत का उदाहरण देते हुए प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता और अनुशासन के साथ पूर्ण करें और इसके बाद मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल का चला चाबुक, पट्टे की जमीन में होटल, 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

इस अवसर पर आरसेटी निदेशक, प्रशिक्षकगण एवं एफएलसी काउंसलर ने भी सभी प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां हथौड़ा मारकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान निदेशक ने संस्थान की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मार्च माह में सॉफ्ट टॉयज मेकिंग, पेपर कवर, लिफाफा एवं फाइल मेकिंग, ट्रेवल एंड टूरिस्ट गाइड तथा बांस एवं बेंत उत्पाद निर्माण जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 05946-266095, 8477009546, 8630886903 और 9756947425 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें