देहरादून: उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार प्रदेश में दो नए विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी कर रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार इन विश्वविद्यालयों से न सिर्फ उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ेगा, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। मंत्री ने जानकारी दी कि प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द ही राज्य कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। अगर मंजूरी मिलती है, तो उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में यह एक बड़ा बदलाव साबित होगा।
प्रदेश में जिन दो विश्वविद्यालयों को खोलने की योजना है, उनमें से एक कौशल विकास पर आधारित होगा…जिसमें तकनीकी और पेशेवर शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। दूसरा विश्वविद्यालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के बच्चों और अन्य बेसहारा छात्रों के लिए होगा….जहां वे आवासीय व्यवस्था के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
इन दोनों प्रस्तावित विश्वविद्यालयों में 25 नए व्यावसायिक (प्रोफेशनल) कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इससे छात्रों को पारंपरिक पाठ्यक्रमों से अलग हटकर रोजगारोन्मुखी शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा।
फिलहाल प्रदेश में….
5 राज्य विश्वविद्यालय
26 निजी विश्वविद्यालय
118 राज्य से संबद्ध महाविद्यालय
244 निजी कॉलेज
21 अशासकीय कॉलेज
सहित तकनीकी और आयुर्वेद संस्थान पहले से कार्यरत हैं।
बेसहारा बच्चों को मिलेगा भविष्य संवारने का मौका
विशेष रूप से प्रस्तावित आवासीय विश्वविद्यालय उन छात्रों के लिए आशा की किरण बनेगा जो सामाजिक या पारिवारिक कारणों से पीछे रह जाते हैं। खासकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के छात्र और अन्य बेसहारा बच्चे इस पहल से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा हासिल कर पाएंगे। सरकार का दावा है कि यह कदम न केवल प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को मजबूत करेगा….बल्कि युवाओं को रोजगार के योग्य भी बनाएगा। अब सभी की नजर कैबिनेट की मंजूरी पर टिकी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

