उत्तरकाशी : उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग रूम हीटर, अलाव और अंगीठी का सहारा ले रहे हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है।
ताजा मामला उत्तरकाशी जिले के हर्षिल थाना क्षेत्र का है, जहां झाला गांव स्थित एक होटल में काम करने वाले युवक की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हर्षिल थाना पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय महेश पुत्र निवासी हीना झाला, झाला क्षेत्र के एक होटल में कार्यरत था। 27 जनवरी की रात क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही थी…जिससे तापमान काफी गिर गया था। ठंड से बचने के लिए महेश ने अपने कमरे में अंगीठी जलाई और सो गया। लेकिन बंद कमरे में अंगीठी से निकली जहरीली गैस उसके लिए घातक साबित हुई।
सुबह जब होटल में ठहरे यात्रियों को महेश दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने इसकी जानकारी होटल स्वामी को दी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर धुएं का गुबार भरा हुआ था और महेश अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जांच करने पर उसकी सांसें थमी हुई पाई गईं।
घटना की सूचना हर्षिल थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हर्षिल थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि युवक रात में अंगीठी जलाकर सो गया था, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी डुंडा क्षेत्र के चामकोट गांव में इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है जहां कमरे में अंगीठी जलाने से एक युवक की मौत हो गई थी…जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। दोनों युवक एक निर्माणाधीन भवन में मिस्त्री का काम कर रहे थे।
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद कमरों में अंगीठी या अलाव का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें…ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
