देहरादून: देहरादून में 29 जनवरी 2026 को उत्तराखंड सरकार ने मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नए आदेश के अनुसार अब मंत्रियों को यात्रा व्यय के रूप में 60 हजार रुपए की जगह 90 हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर 30 हजार रुपए की है।
सरकार की अधिसूचना के मुताबिक यह संशोधन उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) नियमावली 1997 में किया गया है और अब इसे उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) (संशोधन) नियमावली 2026 के रूप में लागू किया गया है। संशोधन के तहत नियम 4 में बदलाव किया गया है….जिससे मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री सहित सभी मंत्रियों को उत्तराखंड या भारत के भीतर अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन हेतु की गई यात्राओं पर प्रति माह अधिकतम 90 हजार रुपये तक खर्च का दावा करने की अनुमति मिली है। इससे पहले यह सीमा 60 हजार रुपए थी।

उत्तराखंड सरकार की आर्थिक चुनौतियों के बीच यह फैसला ध्यान आकर्षित कर रहा है। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2024 में भी विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय विधायकों को वेतन-भत्तों सहित 2.90 लाख रुपए मिलते थे…जो विधानसभा विविध संशोधन विधेयक-2024 के पारित होने के बाद करीब चार लाख रुपए कर दिए गए थे।
इसके अलावा साल 2023 में धामी सरकार ने दायित्वधारियों के मानदेय में भी वृद्धि की थी और 2025 में पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाई गई थी। अब मंत्रियों के यात्रा भत्ते में यह नया इजाफा पिछले सालों के लगातार सुधारों की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग 
