उत्तराखंड राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की संभावना।
चमोली- जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने जानकारी दी कि रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई), चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को सायं 5:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 सायं 5:00 बजे तक उत्तराखण्ड राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गई है। इस अवधि के लिए जनपद चमोली को डेंजर लेवल-3 में रखा गया है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि अधिक बर्फबारी की स्थिति में जनपद के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा हो सकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे बर्फीले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें, बर्फ गिरने की स्थिति की लगातार जानकारी लेते रहें। साथ ही उन्होंने लोगो से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की ।
जिलाधिकारी ने कहा जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अनुरोध है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।आपात स्थिति में जनसहयोग से किसी भी संभावित जोखिम को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 

