हरिद्वार: हरिद्वार के उपनगरी क्षेत्र ज्वालापुर में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक टायर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। बंद दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और अंदर रखे ट्यूबलेस टायर एक-एक कर फटने लगे…जिससे तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।
धमाकों और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग नींद से जाग गए और मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार ज्वालापुर सब्जी मंडी अंडरपास के पास टायर-ट्यूब और वाहन रिपेयर की कई दुकानें हैं। रोज की तरह दुकानदार रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था और आग आसपास की दुकानों को भी चपेट में लेने लगी थी।
आग को फैलने से रोकने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों को लगाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया…जो गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
गनीमत यह रही कि आग रात के समय लगी….जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह इलाका दिन के समय काफी भीड़भाड़ वाला रहता है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) वंश बहादुर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है…हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में एक टेंट के गोदाम में आग लग गई थी, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। उस आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को चार गाड़ियों की मदद से करीब साढ़े तीन घंटे लगे थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
