पहाड़ में किशोरी निकली 4 माह की गर्भवती, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
चमोली के नंदानगर में नाबालिग लड़की के साथ रेप और गर्भवती करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पेटदर्द होने पर परिजनों को चला पता
चमोली: नंदानगर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है. मामले का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ. जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले गए. जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया, तो किशोरी 4 माह की गर्भवती निकली. ये सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद उन्होंने किशोरी से पूछताछ की. जिसमें उसने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. वहीं, शिकायत मिलने पर थाना नंदानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
किशोरी निकली चार माह की गर्भवती: नंदानगर पुलिस के मुताबिक, बीती 22 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना नंदानगर में तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी पिछले कुछ समय से लगातार पेट दर्द की शिकायत कर रही थी. परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले गए. जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड समेत मेडिकल जांच की. जांच रिपोर्ट में किशोरी के लगभग चार माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई.
इसके बाद परिजनों ने पूछताछ की, तो किशोरी ने बताया कि उसके साथ एक युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे. पीड़िता के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना नंदानगर में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(जे)(2)/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया. साथ ही पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू की.
कुरूड़ पुल क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार: मामले की गंभीरता को देखते हुए चमोली एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए. जिसके बाद थाना नंदानगर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपी युवक को कुरूड़ पुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. अब मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
बता दें कि पहाड़ों में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. आए दिन कहीं न कहीं से इस प्रकार की शर्मनाक घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों के मन से कानून का डर और खौफ खत्म हो चुका है. नंदानगर की घटना ने भी पूरे क्षेत्र को शर्मसार कर दिया है. पुलिस का कहना है कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है.
“नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराध अत्यंत गंभीर हैं. ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है. महिलाओं या बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”- सुरजीत सिंह पंवार, पुलिस अधीक्षक, चमोली

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
