Yogesh Sharma

उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: मजबूत इरादों के सामने उम्र कभी बाधा नहीं बनती। ऋषिकेश के रहने वाले योगेश शर्मा ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। 61 साल की उम्र में उन्होंने अपनी 38 साल पुरानी बाइक से दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़कों में शामिल उमलिंग ला पास तक का सफर तय कर नई मिसाल कायम की है।

योगेश शर्मा ने अपनी 1988 मॉडल की 98.6 सीसी बाइक से यह चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी की। जिस बाइक को आमतौर पर लोग पुरानी मानकर छोड़ देते हैं, उसी बाइक के साथ योगेश ने कठिन पहाड़ी रास्तों पर शानदार सफर पूरा किया।

उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी वह इसी बाइक से उमलिंग ला पास पहुंच चुके हैं। साल 2026 में उन्होंने दूसरी बार इस कठिन यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

उमलिंग ला पास करीब 19,024 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसे दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़कों में गिना जाता है। यहां ऑक्सीजन की कमी, बेहद ठंड और कठिन मौसम जैसी चुनौतियां रहती हैं।

योगेश शर्मा का कहना है कि उन्हें बचपन से ही पहाड़ों और एडवेंचर से खास लगाव रहा है। वह अपनी इसी बाइक से तीन बार लद्दाख की यात्रा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया

इसके अलावा वह चारधाम, आदि कैलाश, गढ़वाल, कुमाऊं, हिमाचल, खारदुंगला, सियाचिन बेस कैंप और कई कठिन पहाड़ी रास्तों पर भी सफर कर चुके हैं।

योगेश शर्मा का मानना है कि सफलता केवल साधनों पर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, तैयारी और मजबूत इरादों पर निर्भर करती है। उनका कहना है कि सपने देखना और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें