देहरादून: उत्तराखंड के चारधाम समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। संभावित खतरे को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्गों और मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से बातचीत कर चारधाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने खासतौर पर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

हेमंत द्विवेदी ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवान पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं।
मंदिर परिसरों, यात्रा मार्गों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
धमकी देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम और खुफिया एजेंसियां धमकियों के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने साफ कहा कि धमकियों के बावजूद चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रूप से जारी है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य बनी हुई है।
उन्होंने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा कि केवल प्रशासन और आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।
राज्य सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
