Ranjit Biswas

उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। देर रात बहनोई के घर से लौटते समय उसका ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 46 वर्षीय रंजीत विश्वास उर्फ कालू के रूप में हुई है। वह शर्मा रोड, बिलासपुर, रामपुर का रहने वाला था…और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

बताया जा रहा है कि रंजीत विश्वास देर रात दिनेशपुर स्थित अपने बहनोई के घर से लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे रिंग रोड के बाघवाला रोड पर उनका ऑटो अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार

घायल रंजीत को अस्पताल पहुंचाया गया…लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रंजीत विश्वास अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके तीनों बच्चे अभी छोटे हैं। परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह रंजीत के कंधों पर थी।

उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें