पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ल्वाली क्षेत्र में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई…जबकि तीन लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे…जो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पौड़ी आए थे। हादसा मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि चारों युवक पौड़ी ब्लॉक के कुंजेठा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर ल्वाली की ओर लौट रहे थे। वहां उनके ठहरने की व्यवस्था एक होटल में की गई थी। इसी दौरान रास्ते में कार चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन झील में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने अभिषेक कुमार (40), निवासी प्रेमनगर, पटेल नगर, नई दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी तीन घायलों का इलाज किया गया और हालत सामान्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सूचना दे दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या रात में वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश 
