मौसम अपडेट उत्तराखंड- मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा प्रदेश भर में बारिश,अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट किया गया जारी।
उत्तराखंड (देहरादून)- मौसम विभाग के द्वारा उत्तराखंड में मौसम को लेकर एक बार फिर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसमें प्रदेश भर में मौसम की स्थिति को लेकर जानकारी दी गई है.मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में बारिश,अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
साथ ही उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 6, 7 व 8 मई के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विशेषकर उत्तरकाशी जिले को 8 मई के लिए रेड अलर्ट में रखा गया है।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए अकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में चारधाम यात्रियों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा का प्लान करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी⤵️
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वनुमान के अनुसार पांच अप्रैल को चारधाम वाले सभी जिले यानी रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़,नैनीताल, बागेश्वर,चंपावत और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ अकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
7 मई को भी बिगड़ा रहेगा मौसम⤵️
मौसम वैज्ञानिकों ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ों पर आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बारतने की अपील की है. साथ ही मौसम का अपडेट देख कर ही चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से यात्रा का प्लान बनाने की सलाह दी है. मौसम विभाग की माने तो 6 और 7 मई को भी उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
