देहरादून: जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक निर्माण और स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) के विस्तार का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि 142.91 लाख की लागत से अत्याधुनिक ब्लड बैंक का निर्माण किया जा रहा है। ब्लड बैंक पूरी तरह से तैयार होने के बाद मरीजों और तीमारदारों को रक्त की उपलब्धता के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार सुनिश्चित होगा।
एसएनसीयू की बात करें तो 12 नवम्बर 2024 को 6 बेड के साथ शुरू हुई यूनिट अब दोगुनी क्षमता के साथ चल रही है। 17.03 लाख की लागत से इस यूनिट का विस्तारीकरण किया गया है। इसमें दो मदर वार्ड स्टाफ रूम और 24×7 सीसीटीवी निगरानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि एसएनसीयू में अब तक 491 से अधिक नवजातों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया है। नवजातों को उच्च स्तरीय जांच के लिए अन्य चिकित्सालयों में भेजने हेतु डेडिकेटेड वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, ब्लड बैंक के साथ-साथ ऑटोमेटेड पार्किंग और आधुनिक कैंटीन का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जिला प्रशासन जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए और कदम उठाए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली 
