देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब के नए भवन निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी से शनिवार को भेंट कर इस आश्वासन दिया।
भेंट के दौरान तिवारी ने कार्यकारिणी को चुनाव जीतने की बधाई दी और पत्रकारों की समस्याओं को समय पर हल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भवन का निर्माण काम प्रगति पर है और इसे जल्द पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
अध्यक्ष अजय राणा और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को रखा, जिस पर सूचना महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि सभी मुद्दों का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया कर्मियों के हित में विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रशासन सभी स्तर पर सहयोग देगा।
भेंट में उत्तरांचल प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, महामंत्री योगेश सेमवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा और मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
