लक्सर (हरिद्वार): ग्रामीणों को राशन न देकर केवल पर्ची थमाने और ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों की जांच करने पहुंची खाद्य पूर्ति निरीक्षक के साथ महिला राशन डीलर द्वारा हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र की राशन डीलर सुषमा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोप थे कि वह उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में राशन देने के बजाय केवल पर्ची थमा देती थीं और राशन रजिस्टर पर उनसे अंगूठा या हस्ताक्षर करवा लेती थीं। इसके साथ ही ई-केवाईसी के नाम पर प्रति कार्ड 10 की अवैध वसूली किए जाने की भी शिकायतें सामने आई थीं।
शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए खाद्य पूर्ति निरीक्षक बबीता जांच के लिए लक्सर गांव स्थित राशन की दुकान पर पहुंचीं। आरोप है कि निरीक्षक को अकेला देखकर राशन डीलर ने अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया और दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।
स्थिति बिगड़ती देख खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने तत्काल राशन की दुकान पर ताला लगा दिया और मौके से लौटना पड़ा। घटना के दौरान कुछ मीडिया कर्मी भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया।
खाद्य पूर्ति निरीक्षक बबीता ने बताया कि आरोपी राशन डीलर सुषमा के पास मिर्जापुर शादात गांव की दुकान के साथ-साथ लक्सर, बसेड़ी और सैठपुर गांवों की राशन दुकानें भी अटैच हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ग्रामीणों को राशन वितरित नहीं किया जा रहा था, बल्कि केवल पर्ची देकर रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर और अंगूठे लिए जा रहे थे।
वहीं दूसरी ओर राशन डीलर सुषमा ने खाद्य पूर्ति निरीक्षक पर 50 हजार की रिश्वत मांगने और कमीशनखोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पूर्ति निरीक्षक ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए सिरे से खारिज किया है।
खाद्य पूर्ति निरीक्षक बबीता ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल 
