AAG

उत्तराखंड: सिल्ला गांव में गौशाला में लगी आग, छह मवेशियों की झुलसकर मौत!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक अंतर्गत सिल्ला गांव में आज सुबह करीब 8:40 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शैलेंद्र पुत्र मंगल सिंह की गौशाला में अचानक आग लग गई…जिससे वहां बंधे छह मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरी गौशाला जलकर राख हो गई साथ ही उसमें रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस हादसे से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है…ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित
Ad

राजस्व विभाग के उप निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि सिल्ला गांव में आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी घटना की जानकारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

उप राजस्व निरीक्षक राकेश भट्ट के अनुसार आग लगने से गौशाला पूरी तरह जल गई और छह मवेशियों की जान चली गई। पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन करने के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तरकाशी जनपद में बीते कुछ समय से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले मोरी ब्लॉक के कई गांवों में अग्निकांड से मकान और गौशालाएं जलकर राख हो चुकी हैं। बीते महीने आराकोट-बंगाण क्षेत्र के ग्राम डामटी थुनारा में भी आग लगने से एक तीन मंजिला आवासीय भवन पूरी तरह नष्ट हो गया था। वहीं मोरी ब्लॉक के ग्राम सट्टा में हुए अग्निकांड में दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे और एक बुजुर्ग की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने किया जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण, देहरादून में अब तालाब के बीच मिलेगा ‘नैनीताल जैसा फील’

राजस्व विभाग ने बताया कि सिल्ला गांव में लगी आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। टीम मौके पर पहुंचकर घटना की वास्तविक वजह की जांच करेगी।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें