RUDRAPUR NEWS- इन दिनों ऊधमसिंह नगर में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। लगातार मौत की खबरें आ रही है। विगत दिनों प्रेमिका की हत्या, इसके बाद कल्याणी नदी में महिला की लाश और अब ट्रांजिट कैम्प में मैजिक चालक अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करते-करते दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस में हडक़ंप मच गया। वहीं पड़ोसियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसक मौत हो चुकी थी। युवक की मौत के बाद परिजनों मेंं कोहराम मच गया।
पत्नी और बच्चों को भेजा घर
जानकारी के अनुुसार मूलरूप से विनेन्द्र कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष पुत्र अखिलेश सिंहनिवासी सिमरा बोरीपुर थाना फरीदपुर रुद्रपुर के खेड़ा थाना ट्रांजिट कैम्प में रहता था। वह रुद्रपुर से हल्द्वानी के बीच मैजिक चलाने का काम करता था। दो दिन पूर्व पत्नी पिंकी और तीन बच्चों को उसने आधार कार्ड बनवाने के लिए अपने गांव भेज दिया था। इसके बाद वह घर पर अकेला ही था।

पत्नी से बात करते हुए फंदे पर झूला
बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे उसने पत्नी को मोबाइल पर फोन कर अपने पिता और बुआ से भी बात की। पत्नी पिंकी से बात करते-करते उसने बताया उसकी किसी से लड़ाई हो गई है और तुम बच्चों का स्कूल में एडमिशन करा देना। इस दौरान पत्नी ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसने पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाया और पंखे के कुंडे से लटक गया।
पड़ोसियों के पहुंचने तक हो गई मौत
इस बीच उधर से पति की आवाज आनी बंद हो गई तो पत्नी ने आस-पड़ोस मेें रहने वाले परिचितों को फोन किया। आनन-फानन में वह घर पहुंच तो दरवाजा बंद था। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखा तो सब हैरान रह गये। विनेन्द्र फंद पर लटका हुआ था। वह तुंरत उसे जिला अस्पताल में ले गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात मृतक के पिता व अन्य स्वजन भी वहां पहुंच गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
