बागेश्वर- जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आदेश निर्गत करते हुए जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में ड्रेस कोड का अनुपालन करने के निर्देश दिये है। यह आदेश निर्गत करते हुए उन्होंने कहा कि प्राय: संज्ञान में आ रहा है कि जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ड्रेस कोड का अनुपालन न कर सदैव अपने उच्च अधिकारियों के समक्ष जीन्स व टी शर्ट धारण कर बैठकों आदि में प्रतिभाग किया जा रहा है, जो उन्हें एक राजकीय कर्मचारी होने के नाते शोभायमान नहीं है,
जिससे कार्यालय प्रबंधन की छवी खराब होने के साथ-साथ इसका संदेश समाज में गलत तरीके से प्रस्तुत हो रहा है। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वह कार्यालय अवधि में अपने पूर्ण गणवेंश को धारण करने के उपरांत ही कार्य करना सुनिश्चित करें। यदि कोर्इ अधिकारियों/कर्मचारी टी शर्ट, जीन्स आदि पहने हुये आया तो इसे गम्भीरता से लिया जायेगा तथा उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये है कि आदेश का सम्यक रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ 
